ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख 16 सितंबर तक बढ़ी

ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख 16 सितंबर तक बढ़ी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी। इससे पहले, डेडलाइन 15 सितंबर थी।

इस साल अब तक 7.3 करोड़ टैक्सपेयर्स ने ITR फाइल किया है, जो पिछले साल की संख्या 7.28 करोड़ से 2 लाख अधिक है। यह तीसरी बार है जब ITR जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले, तकनीकी कारणों से इसे 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था।

वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए ITR फॉर्म में बदलाव के कारण ITR फाइलिंग टूल्स और बैक-एंड सिस्टम में भी संशोधन की आवश्यकता थी, जिसके कारण यह देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *