आज, 19 सितंबर से एपल के नए आईफोन 17 सीरीज की सेल शुरू हो चुकी है। मुंबई के BKC स्टोर के बाहर आईफोन खरीदने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। हालात को संभालने के लिए सिक्योरिटी को दखल देना पड़ा।
नए आईफोन का क्रेज इतना था कि भारत में एपल के चारों ऑफिशियल स्टोर्स पर देर रात से ही लोग लाइन में लग गए थे।
कंपनी ने 9 सितंबर को अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसे मॉडल्स पेश किए थे।