भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के चौक बाजार में ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी’ के तहत ‘बचत उत्सव’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी दरों में कटौती को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार बताया।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों से संवाद किया। उन्होंने दुकानों पर जीएसटी बचत उत्सव के स्टीकर लगाए और ग्राहकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीएसटी की नई दरें जनता के जीवन में बचत और समृद्धि लाएंगी। मुख्यमंत्री ने खुद भी कई दुकानों से खरीदारी की और डिजिटल पेमेंट करके दूसरों को प्रेरित किया।