भुज मिलिट्री बेस में रक्षा मंत्री ने की शस्त्र पूजा

भुज मिलिट्री बेस में रक्षा मंत्री ने की शस्त्र पूजा

शस्त्र पूजा और L-70 गन डिफेंस सिस्टम

  • दशहरे के अवसर पर भुज के मिलिट्री बेस में सैनिकों को संबोधित किया और शस्त्र पूजा से पहले L-70 गन डिफेंस सिस्टम समेत अन्य शस्त्रों का निरीक्षण किया।
  • शस्त्र पूजा का महत्व: उन्होंने कहा कि शस्त्रों के प्रति समर्पण असुर शक्तियों पर दैवी शक्ति की विजय को दर्शाता है। शस्त्रों की पूजा करते समय, हम उनका उपयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए करने का संकल्प लेते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि भारत न केवल शस्त्रों की पूजा करता है, बल्कि समय आने पर उनका इस्तेमाल करना भी जानता है।
  • L-70 गन: बताया गया कि इस गन का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था।
    • यह एक मिनट में 300 गोले दागती है।
    • 3,500 मीटर तक टारगेट कर सकती है।
    • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में इसने अहम भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान को सर क्रीक विवाद पर कड़ी चेतावनी

  • रक्षा मंत्री ने सर क्रीक इलाके में सीमा विवाद को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी।
  • उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक में सीमा विवाद खड़ा करता है, क्योंकि उसकी नीयत साफ नहीं है। भारत ने कई बार बातचीत से सुलझाने की कोशिश की है।
  • हालिया इन्फ्रास्ट्रक्चर: उन्होंने कहा कि सर क्रीक से सटे इलाकों में पाकिस्तान द्वारा मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना उसकी नीयत को दर्शाता है।
  • कड़ा संदेश: राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि “अगर सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से कोई हिमाकत की गई, तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।”

ऑपरेशन सिंदूर पर बयान

  • रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से सर क्रीक तक भारत के डिफेंस सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका
  • भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई: भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया
  • विश्व को संदेश: उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने दुनिया को यह संदेश दिया कि वह “जब चाहे और जहां चाहे पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।”
  • सफलता: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सभी मकसद को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया
  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई: सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
  • संप्रभुता: “भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतें चाहे जहां भी छिपी हों, हम उन्हें ढूंढकर उनका खात्मा करने की शक्ति रखते हैं। दुनिया की कोई भी ताकत अगर हमारी संप्रभुता को चुनौती देती है तो भारत चुप नहीं बैठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *