जानिए देश में मौसम कि हाल

जानिए देश में मौसम कि हाल

मानसून वापसी के बाद भी आफत: छत्तीसगढ़, बिहार और UP में बारिश का कहर, बिजली गिरने से 8 की मौत; 13 राज्यों में ऑरेंज/यलो अलर्ट

देश में आधिकारिक तौर पर मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अभी भी जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में 4 और बिहार के बक्सर और नवादा में 3 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

ओडिशा में भारी बारिश: बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण ओडिशा में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में अलर्ट:

  • छत्तीसगढ़: अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट।
  • बिहार: 35 जिलों में तेज बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है, जो 7 अक्टूबर तक बनी रहेगी।
  • उत्तर प्रदेश: 36 जिलों में अलर्ट। जालौन में बिजली गिरने से 100 साल पुराना मंदिर ढहा और एक किसान की मौत हुई।

मौसम विभाग का अनुमान: मौसम विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगले 96 घंटों में तीन बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय होंगे, जिससे 13 राज्यों (जिनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर भी शामिल हैं) में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश होने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी का मौसम: दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि AQI 114 (मध्यम) श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *