मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी विचारों को बताया वर्तमान का प्रेरणा-पुंज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी विचारों को बताया वर्तमान का प्रेरणा-पुंज

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य बापू ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हम उस युगपुरुष को याद कर रहे हैं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और करुणा के अपने मंत्र से न केवल भारत की चेतना को जागृत किया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को भी मानवता का नया मार्ग दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि महात्मा गांधी के विचार, विशेष रूप से स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के सिद्धांत, वर्तमान समय में भी प्रेरणा-पुंज बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के मौके पर शांति और सहिष्णुता की शक्ति के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। यह उल्लेखनीय है कि शांति और अहिंसा के वैश्विक प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है, जिसका उद्देश्य शांति और सहिष्णुता की सामर्थ्य को सम्मान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *