मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की, सीधी उड़ान और व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की, सीधी उड़ान और व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार शाम गुवाहाटी में मुख्यमंत्री निवास पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. सरमा ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर डॉ. यादव का स्वागत किया, जबकि डॉ. यादव ने उन्हें महाकालेश्वर मंदिर का आकर्षक चित्र भेंट किया।

इस भेंट के दौरान, दोनों मुख्यमंत्रियों ने भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. यादव ने कला, संस्कृति और विश्वविद्यालय स्तर पर सहयोग बढ़ाकर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों को सशक्त करने की बात कही। उन्होंने हस्तशिल्प, सिल्क और बांस उत्पादों में पारंपरिक व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए बाज़ार और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्राचीन संबंधों, वन्य जीव संरक्षण के प्रयासों और वन्य जीवों के परस्पर आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा की। डॉ. यादव ने डॉ. सरमा को बताया कि असम के कई उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं, जिनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव भी उपस्थित थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *