मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा का दौरा किया; असम और एमपी के बीच ईको-टूरिज्म पर सहयोग की पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा का दौरा किया; असम और एमपी के बीच ईको-टूरिज्म पर सहयोग की पहल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और एक चाय बागान का दौरा किया। उन्होंने चाय बागान में उत्पादन प्रक्रिया देखी और स्थानीय श्रमिकों तथा किसानों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि असम का चाय उद्योग यहाँ का गौरव और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश और असम व्यापार, उद्योग, ईको-टूरिज्म और वन्य जीव पर्यटन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण के दौरान, डॉ. यादव ने वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हाथियों को गन्ना खिलाया और एक अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी प्राप्त की।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, जो एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है, यूनेस्को द्वारा घोषित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह हाथियों, जंगली भैंसों, दलदली हिरणों और विभिन्न पक्षी प्रजातियों का एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *