उद्योग जगत के बिना विकास की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उद्योग जगत के बिना विकास की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मामले में सबसे अव्वल राज्य बनाने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार और नागरिकों के साथ मिलकर उद्योग जगत के प्रयास आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोगी होंगे।

सोमवार शाम होटल कोर्टयार्ड मैरियट में “कैप्टन्स ऑफ इंडस्ट्री” कार्यक्रम के 13वें संस्करण में 52 उद्यमियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन नवदुनिया-नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) द्वारा किया गया, जिसमें व्यापार, उद्योग, रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र के उत्कृष्ट लीडर्स को सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला देश का दृश्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद देश का दृश्य बदल दिया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसी नीतियां बनाई गई हैं, जो विकास के नए द्वार खोलती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्य दक्षता और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि उनके व्यापक चिंतन के कारण ही जीएसटी में कमी आई है और कर व्यवस्थाएं सरल हुई हैं। इससे उद्यमियों और नागरिकों को बेहतर नीतियों का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को बधाई दी और कहा कि उनका समर्पण, नवाचार और नेतृत्व अर्थव्यवस्था के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्यमियों से कर्म आधारित कार्य पद्धति अपनाने और अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *