लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़कर ₹1500 हुई; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में की घोषणा

लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़कर ₹1500 हुई; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में की घोषणा

सिवनी/मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी जिले में ‘लाड़ली बहनों’ को संबोधित करते हुए एक बड़ा संकल्प पूरा किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने की घोषणा को अमलीजामा पहनाया। यह राशि भाईदूज पर किए गए वादे को निभाते हुए बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ₹1857 करोड़ की राशि अंतरित की। यह इस योजना की कुल 30 किश्तों में से 23वीं किश्त थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है और यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बहनों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, “लाड़ली बहना योजना अब मदद की नहीं, मौका देने की योजना बन गई है।”

महिलाएं बनें लीडर: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं निडर बनें और लीडर बनें। इसके लिए वर्ष-2028 में राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले में ₹560 करोड़ 75 लाख की लागत वाले 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें एक विधि महाविद्यालय और 4 सांदीपनि विद्यालयों की सौगातें शामिल हैं। उन्होंने पेंच टाइगर रिजर्व में स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप से बनी बाघ की 17 फीट ऊंची कलाकृति का भी लोकार्पण किया।

किसानों को आश्वासन: मुख्यमंत्री ने किसानों को धान का बोनस देने की बात कही और आश्वस्त किया कि गेहूं और मक्के की फसल का भी पूरा दाम दिलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • अब तक अंतरित कुल राशि: ₹45 हजार करोड़ से अधिक।
  • बिजली बिलों पर राहत: 30 दिसंबर 2025 से तीन महीने से पुराने बिजली बिलों में सरचार्ज की राशि माफ करने की योजना शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *