जापान की ‘टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स’ मध्य प्रदेश में करेगी ₹950 करोड़ का निवेश

जापान की ‘टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स’ मध्य प्रदेश में करेगी ₹950 करोड़ का निवेश


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कंपनी के जापानी और भारतीय पदाधिकारी; पीथमपुर में लगेगी बीओपीपी एवं सीपीटी फिल्म निर्माण इकाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में निवेशकों का हृदय से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ इकाई या कारखाना स्थापित करने में पूरा सहयोग करेगी।

इसी सिलसिले में, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (जापानी समूह द्वारा अधिग्रहित) के भारतीय और जापानी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की।

निवेश का विवरण:

विवरणतथ्य
निवेश की लागतकरीब ₹950 करोड़
निवेश का प्रकारशत-प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI)
स्थानधार जिले का औद्योगिक प्रक्षेत्र पीथमपुर, सेक्टर-7
उत्पादन क्षमताकरीब 71,200 टन सालाना (बीओपीपी एवं सीपीटी फिल्म)
चिन्हित भूमिपीथमपुर सेक्टर-7 में 14 हेक्टेयर

कंपनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह समूह पहली बार मध्य प्रदेश में निवेश कर रहा है और वह राज्य की निवेश प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेना चाहता है। कंपनी मुख्य रूप से पैकेजिंग फिल्म, लेबल फिल्म और ग्राफिक लेमिनेशन फिल्म के निर्माण का कार्य करती है। इस समूह का वैश्विक टर्नओवर ₹1 लाख 25 हजार करोड़ (14 बिलियन यू.एस. डॉलर) है, जबकि भारत में इसका टर्नओवर ₹1500 करोड़ है।

इस अवसर पर कंपनी के सीएफओ श्री अमित जैन, मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री हिरोशी सुजुकी सहित कई अन्य भारतीय एवं जापानी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *