शीतलहर से ठिठुरे मैदानी राज्य: 2° से 3° तक लुढ़का पारा, राजस्थान में सबसे ज़्यादा सर्दी
मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ठिठुरन महसूस हो रही है। बीते 24 घंटों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार-झारखंड में पारा 2° से 3° सेल्सियस तक गिर गया है।
प्रमुख राज्यों का हाल:
- राजस्थान: सीकर फतेहपुर में 5° और सीकर में 5.4° सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर से बर्फीली हवाओं के कारण राज्य में सर्दी बरकरार है, 13 शहरों में पारा 10° से नीचे है। सीकर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश: यहां नवंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4° डिग्री सेल्सियस रहा, जो सीज़न की सबसे सर्द रात थी। रीवा और नौगांव में पारा 7° के आसपास है। 4 जिलों में पारा 10° से नीचे है, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।
- हिमाचल प्रदेश: कई हिस्सों में पारा शून्य या उससे नीचे चला गया। ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6° रिकॉर्ड हुआ।
- दिल्ली: ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा है। रविवार सुबह AQI लेवल 450 से अधिक दर्ज किया गया।