दुबई एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ जब भारतीय वायुसेना (IAF) का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे अल मकतूम एयरपोर्ट पर एक डेमो फ्लाइट के समय हुई। न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई, जिसके कारण हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआँ छा गया।
वायुसेना ने पुष्टि की है कि इस हादसे में पायलट विंग कमांडर नमन स्याल का निधन हो गया। दिवंगत विंग कमांडर स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के निवासी थे।
क्रैश के कारणों की विस्तृत जाँच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है। यह तेजस जेट के क्रैश होने की दूसरी घटना है। इससे पहले, साल 2024 में राजस्थान के पोकरण में एक युद्धाभ्यास के दौरान इंजन की खराबी के चलते एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।