प्रधानमंत्री ने गोवा में 77 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का किया अनावरण, कर्नाटक में किया गीता पाठ

प्रधानमंत्री ने गोवा में 77 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का किया अनावरण, कर्नाटक में किया गीता पाठ

नई दिल्ली/गोवा/कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा और कर्नाटक का दौरा किया, जहाँ उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

गोवा के कैनाकोना स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की और तत्पश्चात भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। मठ द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा है।

इससे पूर्व, दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री कर्नाटक पहुँचे। उडुपी में उन्होंने श्री कृष्ण मठ में पूजा की, सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और मठ को सोने का कलश भेंट किया। इसके बाद, पीएम ने वहाँ उपस्थित 1 लाख लोगों के साथ श्रीमद्भगवद गीता का सामूहिक पाठ किया।

उडुपी में अपने 25 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण के गीता के उपदेशों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “भगवत गीता हमें यह सीख देती है कि शांति और सच्चाई की पुनर्स्थापना के लिए अत्याचारी का विनाश आवश्यक है। यही सिद्धांत हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति (नेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी) का मूल तत्व है।” उन्होंने पिछली सरकारों पर आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह ‘नया भारत’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *