मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह को ग्वालियर में अटल जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह को ग्वालियर में अटल जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान, उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित होने वाले कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। श्री शाह ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मध्यप्रदेश का गौरव थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, और वे हमेशा अमर रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा स्व. श्री वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उनकी स्मृति में ग्वालियर में विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *