उत्तर भारत पर पोलर वोर्टेक्स की मार, मैदानी इलाकों में शिमला से ज्यादा ठंड, यात्रा के लिए मौसम विभाग की सख्त सलाह
नई दिल्ली/भोपाल: देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को 18 राज्यों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में पारा इस सीजन के न्यूनतम स्तर 2.8 डिग्री सेल्सियस (कल्याणपुर) पर पहुंच गया है। वहीं, यूपी के बरेली और कानपुर में तापमान शिमला (11°c) और नैनीताल (10°c) से भी नीचे गिरकर 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
बर्फीली हवाओं का कारण: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी ध्रुव के ऊपर ‘पोलर वोर्टेक्स’ में दरार पड़ने और ‘ला-नीना’ की स्थिति के कारण बर्फीली हवाएं फैल रही हैं। इससे जनवरी के अंत तक भीषण सर्दी के कई दौर आएंगे।
राज्यों का अपडेट:
- बिहार: 16 जिलों में ‘कोल्ड-डे’ और 22 में कोहरे का अलर्ट है।
- हरियाणा: 6 जिलों में अधिकतम तापमान 7 डिग्री से नीचे रहने के कारण दिन में भी रात जैसी ठंड है।
- उत्तराखंड: यहाँ पिछले 48 घंटों में तापमान में 9 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
- राजस्थान: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ राहत मिली है, लेकिन फतेहपुर में पारा 5.4 डिग्री पर है।