रीवा: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रीवा के बसामन मामा गौ वन्य विहार अभयारण्य में प्राकृतिक खेती प्रकल्प और कृषक सम्मेलन का उद्घाटन किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता और सुशासन के जो मानक स्थापित किए, सरकार उन्हें धरातल पर उतार रही है।
अमित शाह ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक खाद बीमारियों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती की उपज के सर्टिफिकेशन और मार्केटिंग के लिए देशभर में 400 से अधिक प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य सरकार दूध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य रख रही है और वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।