सतना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना में आयोजित ‘विंध्य व्यापार मेले’ को संबोधित करते हुए प्रदेश के आर्थिक कायाकल्प का रोडमैप साझा किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 100 एकड़ भूमि पर एक नया इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाएगा। साथ ही, विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स को मेले के लिए 8 एकड़ स्थायी भूमि और पीपीपी मोड पर ‘गीता भवन’ के निर्माण की सौगात भी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विंध्य क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए सतना की एयरस्ट्रिप को 1800 मीटर तक बढ़ाया जा रहा है ताकि बड़े जेट विमान यहां उतर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में राज्य का बजट दोगुना कर 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में मौजूद सांसद गणेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश में अब तक 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है।