मन की बात: पीएम मोदी ने 2025 को बताया उपलब्धियों का साल; ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और खेल जगत की सफलताओं को किया याद

मन की बात: पीएम मोदी ने 2025 को बताया उपलब्धियों का साल; ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और खेल जगत की सफलताओं को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 भारत के लिए गर्व का वर्ष रहा है। देश ने सुरक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है।

  • सुरक्षा और स्वाभिमान: पीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देश के उत्साह की सराहना की।
  • खेलों में स्वर्णिम सफलता: क्रिकेट में पुरुष टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत, महिला टीम का पहला विश्व कप और ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत ने देश का मान बढ़ाया। पैरा-एथलीटों के पदकों ने भी नए हौसले की कहानी लिखी।
  • विज्ञान और आस्था: शुभांशु शुक्ला का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचना विज्ञान की बड़ी छलांग रही। वहीं, आस्था के मोर्चे पर प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *