निमेसुलाइड के हाई डोज पर सरकार ने लगाया बैन, लिवर को नुकसान पहुंचने का खतरा

निमेसुलाइड के हाई डोज पर सरकार ने लगाया बैन, लिवर को नुकसान पहुंचने का खतरा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड (Nimesulide) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 मिलीग्राम (mg) से अधिक क्षमता वाली निमेसुलाइड की सभी ओरल दवाओं के निर्माण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, निमेसुलाइड एक ‘नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी’ दवा है जिसका उपयोग आमतौर पर दर्द और बुखार के इलाज में किया जाता है। हालांकि, शोध में पाया गया है कि इस दवा की अधिक खुराक का सेवन करने से लिवर डैमेज (Liver Damage) होने की गंभीर आशंका रहती है। जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। अब बाजार में केवल कम डोज वाली निमेसुलाइड ही उपलब्ध रहेगी, ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *