नए साल का धमाकेदार आगाज: 85,350 के पार निकला सेंसेक्स, घरेलू निवेशकों के दम पर बाजार में रौनक
मुंबई: साल 2026 के पहले कारोबारी दिन, गुरुवार 1 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 85,350 के स्तर को पार कर गया है, वहीं निफ्टी भी 50 अंकों की मजबूती के साथ 26,170 पर कारोबार कर रहा है। बाजार का यह उत्साह पिछले साल के आखिरी दिन की तेजी को आगे बढ़ा रहा है, जब सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ था।
आज बाजार में मिला-जुला असर है। जहाँ एक ओर मीडिया, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिख रही है, वहीं एफएमसीजी (FMCG), फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स के 30 में से 15 और निफ्टी के 50 में से 26 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।