मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्ष 2026 के सरकारी कैलेंडर का विमोचन; “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” थीम पर है आधारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्ष 2026 के सरकारी कैलेंडर का विमोचन; “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” थीम पर है आधारित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर, डायरी और नोटबुक का विमोचन किया। इस वर्ष के कैलेंडर की मुख्य थीम “किसान कल्याण वर्ष 2026: समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कैलेंडर की आकर्षक डिजाइन और इसकी विषय वस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह डायरी और कैलेंडर प्रदेशवासियों और शासकीय सेवकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। यह कैलेंडर न केवल तिथियों का संग्रह है, बल्कि इसमें प्रदेश के प्रमुख आयोजनों, उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों को 12 महीनों के पन्नों पर चित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। इसमें विक्रम संवत 2082-83 और शक संवत 1947-48 की भी जानकारी दी गई है। इस अवसर पर जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपक कुमार और शासकीय मुद्रणालय के नियंत्रक श्री चंद्रशेखर वालिंबे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *