भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर ब्रुसेल्स में हुई उच्च स्तरीय चर्चा, पीयूष गोयल और मारोस शेफकोविच ने वार्ता को गति देने पर दिया जोर

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर ब्रुसेल्स में हुई उच्च स्तरीय चर्चा, पीयूष गोयल और मारोस शेफकोविच ने वार्ता को गति देने पर दिया जोर

ब्रुसेल्स/नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स की अपनी दो दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा (8-9 जनवरी 2026) सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रक्रिया को तेज करना और लंबित मुद्दों का समाधान निकालना था।

ब्रुसेल्स में श्री गोयल ने यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त, श्री मारोस शेफकोविच के साथ गहन वार्ता की। दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी वार्ता टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारिक बाधाओं को दूर कर इस समझौते को शीघ्र अति शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। इस उच्च स्तरीय बैठक से पहले, 6-7 जनवरी को वाणिज्य सचिव और यूरोपीय आयोग के महानिदेशक के बीच भी तकनीकी स्तर की चर्चा हुई थी, जिसने इस मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए ठोस आधार तैयार किया। दोनों पक्षों ने माना कि यह समझौता न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी होगा, बल्कि वैश्विक व्यापार नियमों के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *