मध्यप्रदेश में AI क्रांति: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूगल और नैसकॉम सहित दिग्गज संस्थाओं के साथ 7 महत्वपूर्ण समझौते संपन्न

मध्यप्रदेश में AI क्रांति: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूगल और नैसकॉम सहित दिग्गज संस्थाओं के साथ 7 महत्वपूर्ण समझौते संपन्न

भोपाल: मध्यप्रदेश को तकनीक और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ी छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न वैश्विक और राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ 7 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

ये समझौते गूगल, नैसकॉम, भाषिणी, यंगोवेटर, CEEW, और AISECT जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किए गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में क्लाउड तकनीक को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता का विस्तार करना और राज्य में ‘AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना करना है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा विभाग और ‘इंडिया AI’ के बीच हुए समझौते के तहत प्रदेश में 30 अत्याधुनिक डेटा एवं AI लैब्स स्थापित की जाएंगी। यह पहल देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में AI शिक्षा पहुँचाने के ‘इंडिया AI मिशन’ का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *