मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 16 जनवरी को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री ‘लाड़ली बहना योजना’ की 32वीं किस्त के रूप में 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और गैर-उज्ज्वला श्रेणी की 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी राशि भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।
योजना की प्रगति पर एक नजर: जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 31 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। नवंबर 2025 से योजना की राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद अब बहनों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।