नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष;

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष;

नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की विधिवत घोषणा की गई। वे इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, क्योंकि सोमवार को हुए नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मुख्यालय पहुंचकर नितिन नबीन का स्वागत किया और उन्हें माला पहनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बेहद भावुक और विनम्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “दुनिया को लगता होगा कि मैं बहुत कम उम्र में मुख्यमंत्री या सरकार का मुखिया बन गया, लेकिन मेरी असली पहचान एक भाजपा कार्यकर्ता की है। आज से नितिनजी मेरे बॉस हैं। एक कार्यकर्ता के नाते अब वे मेरे कार्यों का आकलन करेंगे।”

अध्यक्ष पद की कमान संभालने से पहले नितिन नबीन ने सुबह दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला देवी मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *