सोने और चांदी की कीमतों में उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी 21 जनवरी को सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमत पहली बार 1.50 लाख रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई है।
आज के भाव का पूरा गणित:
- सोना: आज सुबह बाजार 1,55,204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह कल के मुकाबले 6,818 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,227 रुपए पर बंद हुआ। इस साल के मात्र 21 दिनों में सोना 21,032 रुपए महंगा हो चुका है।
- चांदी: चांदी की चमक भी सातवें आसमान पर है। आज चांदी 3,20,075 रुपए प्रति किलो पर खुली थी, जो अंत में 9,752 रुपए की तेजी के साथ 3,19,097 रुपए पर बंद हुई।
लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी ने अपने ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है।