प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; अब तक 11 लाख को मिली सरकारी नौकरी

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; अब तक 11 लाख को मिली सरकारी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के 45 विभिन्न स्थानों पर आयोजित केंद्रों के माध्यम से 61,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियाँ गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में की गई हैं।

संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करना है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि स्वरोजगार में महिलाओं की भागीदारी 15% बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल का भी जिक्र किया, जो यूपीएससी के उन उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित होगा जो अंतिम सूची तक पहुंचे लेकिन चयन से चूक गए। उन्होंने युवाओं से ‘iGOT’ प्लेटफॉर्म के जरिए खुद को लगातार अपग्रेड करने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *