भोपाल हाट में ‘आजीविका ग्रीन मेले’ का आगाज: महिला स्व-सहायता समूहों के केमिकल-फ्री उत्पादों की धूम

भोपाल हाट में ‘आजीविका ग्रीन मेले’ का आगाज: महिला स्व-सहायता समूहों के केमिकल-फ्री उत्पादों की धूम

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय ‘आजीविका ग्रीन मेले’ का शानदार शुभारंभ हुआ। मेले के पहले ही दिन ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए रसायन रहित अनाज, फल, सब्जियां और नर्सरी के पौधों की भारी मांग देखी गई।

प्रदेश के 16 से अधिक जिलों (भोपाल, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, जबलपुर आदि) से आई स्व-सहायता समूहों की दीदियां अपने साथ प्राकृतिक और जैविक उत्पादों का बड़ा संग्रह लेकर आई हैं। इस मेले की खासियत यहाँ मिलने वाले ग्राफ्टेड पौधे और जैविक खाद हैं। आम, अमरूद (थाई पिंक), और नींबू की उन्नत किस्मों के साथ-साथ यहाँ ‘नीमास्त्र’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसे जैविक कीटनाशक भी उपलब्ध हैं। शाम के समय ‘राग-रंग म्यूजिकल ग्रुप’ की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *