उज्जैन को मिली 1400 सीटों वाले अत्याधुनिक ‘नादबृम्हा कन्वेंशन सेंटर’ की सौगात; मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

उज्जैन को मिली 1400 सीटों वाले अत्याधुनिक ‘नादबृम्हा कन्वेंशन सेंटर’ की सौगात; मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में शिरकत की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कॉलेज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम ‘नादबृम्हा कन्वेंशन सेंटर’ का लोकार्पण किया। 1400 लोगों की बैठने की क्षमता वाला यह सेंटर 8 अतिरिक्त हॉल से सुसज्जित है।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज के 25 वर्षों के सफर की सराहना करते हुए इसे प्रदेश का पहला निजी मेडिकल कॉलेज बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्र देश-विदेश में शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए डॉ. यादव ने ‘राहवीर योजना’ का उल्लेख किया और मेधावी छात्रों के लिए आर्थिक सहायता की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *