गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: सांबा में BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर

गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: सांबा में BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर

जम्मू: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश को दहलाने की पाकिस्तान की एक और कायराना कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घटना रामगढ़ सेक्टर की है, जहाँ आधी रात के समय कोहरे और अंधेरे की आड़ में घुसपैठिया भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था।

BSF के जवानों ने आधुनिक ‘थर्मल इमेजिंग कैमरों’ की मदद से घुसपैठिए की संदिग्ध हलचल को समय रहते पहचान लिया। बार-बार चेतावनी देने और सरेंडर के लिए ललकारने के बावजूद जब घुसपैठिया नहीं रुका और भागने की कोशिश करने लगा, तो जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उसे वहीं ढेर कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि गणतंत्र दिवस के समारोहों में खलल डालने के लिए उसे सीमा पार से भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *