नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 27 जनवरी को कीमती धातुओं की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत में ₹26,859 की भारी तेजी दर्ज की गई, जिससे यह ₹3,44,564 प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव भी ₹4,591 की बढ़त के साथ ₹1,58,901 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमतों में यह अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है।