एमपी में निवेश और तकनीक की नई लहर: स्पेस टेक नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, दावोस यात्रा रही सफल

एमपी में निवेश और तकनीक की नई लहर: स्पेस टेक नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, दावोस यात्रा रही सफल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रदेश की हालिया बड़ी उपलब्धियों का लेखा-जोखा साझा किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपनी ‘स्पेस टेक नीति-2026’ लागू की है।

एआई (AI) और आधुनिक प्रशासन 15 जनवरी को हुई एआई कॉन्फ्रेंस की सफलता पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े संस्थानों के सहयोग से अब प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक नए विजन के साथ लागू किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यक्षमता में क्रांतिकारी सुधार आएगा।

दावोस में ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ की गूँज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (दावोस) की अपनी यात्रा को सफल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दल वहां सबसे बड़ा था। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के अधिकारियों और दुबई के बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग को लेकर बेहद सकारात्मक रुख दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *