मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा को दी 608 करोड़ की सौगात; लाड़ली बहनों के खातों में भेजी 33वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा को दी 608 करोड़ की सौगात; लाड़ली बहनों के खातों में भेजी 33वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान प्रदेश की नारी शक्ति और अधोसंरचना विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की 33वीं किस्त अंतरित की। महाशिवरात्रि के पूर्व उपहार स्वरूप इस बार बहनों को 1500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई है।

प्रमुख विकास कार्य और लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 608 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 301 करोड़ की भाम सिंचाई परियोजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ प्रमुख है। उन्होंने घोषणा की कि निमाड़ अंचल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए ओंकारेश्वर में 300 करोड़ के कार्य जारी हैं, जिसमें ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ और ‘एकात्म धाम’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *