घरेलू गैस सिलेंडर 60 और कॉमर्शियल 115 रुपये महंगा, नई दरें लागू

घरेलू गैस सिलेंडर 60 और कॉमर्शियल 115 रुपये महंगा, नई दरें लागू

केंद्र सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 853 रुपये के बजाय 913 रुपये में मिलेगा। इसी तरह, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे इसकी कीमत 1883 रुपये हो गई है। ये नई दरें 7 मार्च से प्रभावी हैं।

गौरतलब है कि घरेलू गैस के दामों में करीब एक साल बाद बदलाव हुआ है; इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को कीमतें 50 रुपये बढ़ी थीं। वहीं, 1 मार्च 2026 को भी कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये महंगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *