जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद; बेटियों को मिलेगा 4 हजार रुपये का फ्री टीका

जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद; बेटियों को मिलेगा 4 हजार रुपये का फ्री टीका

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की बेटियों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के लिए 4,000 रुपये की कीमत वाला एचपीवी (HPV) टीका अब नि:शुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने इसे बेटियों के सुरक्षित भविष्य की “गारंटी” बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जबलपुर को 37 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें आधुनिक जनपद भवन का भूमि-पूजन और गीता भवन सहित स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने लाड़ली बहनों के खातों में अब 1,500 रुपये प्रतिमाह अंतरित किए जाने और रोजगारपरक उद्योगों में काम करने वाली बहनों को 5,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नेत्र दिव्यांग बालिकाओं और लखपति दीदियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *