नौशेरा में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नौशेरा में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया है। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना 10 मार्च 2026 को झंगर-नौशेरा सेक्टर में घटित हुई।

दोपहर करीब 3 बजे, सीमा पर तैनात जवानों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए देखा। सेना की त्वरित जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। भाग निकले आतंकी की तलाश के लिए सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस अभियान में जमीन पर मौजूद सैनिकों के साथ-साथ हवाई निगरानी (ड्रोन और यूएवी) की भी मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि राजौरी इलाके में पिछले 5 दिनों के भीतर घुसपैठ की यह दूसरी बड़ी नाकाम कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *