कतर में फंसे भारतीयों की वतन वापसी: 1000 यात्री पहुंचे भारत, दूतावास ने सऊदी और कतर एयरवेज का जताया आभार

कतर में फंसे भारतीयों की वतन वापसी: 1000 यात्री पहुंचे भारत, दूतावास ने सऊदी और कतर एयरवेज का जताया आभार

कतर में उड़ानों के रद्द होने के कारण फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने कतर एयरवेज और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर 10 मार्च को लगभग एक हजार भारतीयों की वतन वापसी सुनिश्चित की। ये यात्री कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंचे हैं।

दूतावास ने जानकारी दी कि 11 मार्च को भी नई दिल्ली के लिए एक विशेष उड़ान निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सऊदी अरब की सलवा सीमा के माध्यम से 96 घंटे के अस्थायी ट्रांजिट वीजा पर भी भारतीयों को यात्रा की सुविधा दी जा रही है। कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम भी सऊदी अरब के रास्ते सुरक्षित भारत पहुंच गई है। दूतावास का 24X7 कंट्रोल रूम और हेल्पडेस्क लगातार सक्रिय है ताकि किसी भी नागरिक को समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *