नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता के बीच भारत सरकार ईरान में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम स्तर पर प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले कुछ दिनों में अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से तीन बार फोन पर चर्चा की है। इन वार्ताओं में समुद्री सुरक्षा, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात हुई।
सरकार ने जानकारी दी कि वर्तमान में ईरान में छात्रों, नाविकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों सहित लगभग 9,000 भारतीय मौजूद हैं। कई छात्र पहले ही भारत लौट चुके हैं, जबकि तेहरान में रहने वाले अन्य भारतीयों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।