डायल-112 हीरोज: बंद कमरे में बेहोश मिले 68 वर्षीय बुजुर्ग, जवानों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

डायल-112 हीरोज: बंद कमरे में बेहोश मिले 68 वर्षीय बुजुर्ग, जवानों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आपात स्थिति में नागरिकों की सच्ची रक्षक है। 15 मार्च को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में एक अकेले रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग अचानक बेहोश हो गए। कमरा अंदर से बंद होने के कारण वह असहाय स्थिति में थे।

सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरव्ही (FRV) टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक पुनीत शुक्ला, राजवीर सिंह और पायलट पुष्पेंद्र सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला। बिना समय गंवाए जवानों ने बुजुर्ग को अपने वाहन से निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार शुरू हुआ। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने बुजुर्ग की जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *