इंग्लैंड मिशन से पहले आयरलैंड में दमखम दिखाएगी टीम इंडिया; जून में टी20 सीरीज का हुआ एलान

इंग्लैंड मिशन से पहले आयरलैंड में दमखम दिखाएगी टीम इंडिया; जून में टी20 सीरीज का हुआ एलान

भारतीय क्रिकेट टीम अपने आगामी इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से ठीक पहले आयरलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि यह सीरीज आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारतीय टीम के लिए यह इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने और ‘वार्म-अप’ के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा।

पिछला रिकॉर्ड: भारत ने आखिरी बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। मालाहाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई उस 3 मैचों की सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी, जबकि आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। आगामी जून में होने वाली यह सीरीज भी इसी मैदान पर आयोजित की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *