किसान कल्याण वर्ष में दिन में मिलेगी बिजली, विद्यार्थियों को मिलेंगे दूध के पैकेट और लैपटॉप: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

किसान कल्याण वर्ष में दिन में मिलेगी बिजली, विद्यार्थियों को मिलेंगे दूध के पैकेट और लैपटॉप: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामसांवली में ‘श्री हनुमान लोक’ का लोकार्पण कर प्रदेश में ‘राम राज्य’ की संकल्पना को दोहराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उज्जैन में ‘महाकाल महालोक’ बना, उसी तर्ज पर अब प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थों को धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामनवमी के अवसर पर भोपाल से राजा रामचंद्र धाम (ओरछा) के लिए ‘पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा’ शुरू की जाएगी।

संबोधन के दौरान उन्होंने भगवान हनुमान के जीवन से विनम्रता और संकट प्रबंधन की सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत का स्वाभिमान वैश्विक स्तर पर चमक रहा है। सांस्कृतिक उत्थान के इस क्रम में उन्होंने चित्रकूट धाम के विकास और श्रीराम गमन पथ के कार्यों को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।

मुख्य बिंदु:

  • कृषि क्रांति: मुख्यमंत्री ने 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ बताते हुए घोषणा की कि अब किसानों को खेती के लिए दिन में भी बिजली मिलेगी। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘माता यशोदा योजना’ के तहत स्कूली बच्चों को दूध के नि:शुल्क टेट्रा पैकेट दिए जाएंगे।
  • शिक्षा एवं प्रोत्साहन: मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी का वितरण जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 5 लाख साइकिलें बांटी जा चुकी हैं।
  • पांढुर्णा के लिए विशेष: जिले में 10 एकड़ भूमि पर इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा और सौंसर में कृषि विकास केंद्र प्रस्तावित किया जाएगा।
  • महिला सशक्तिकरण: स्व-सहायता समूह की बहनों को ऋण पत्र वितरित किए गए और जिले में अलग से महिला पुलिस थाना बनाने का निर्णय लिया गया।
  • कनेक्टिविटी: कन्हान नदी पर 30.50 करोड़ का पुल और मोहगांव से नांदनवाडी तक 24 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *