पलक्कड़ में पीएम मोदी का संबोधन: “केरल में चुनाव नहीं, जनआंदोलन की लहर”

पलक्कड़ में पीएम मोदी का संबोधन: “केरल में चुनाव नहीं, जनआंदोलन की लहर”

केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पलक्कड़ पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वे पारंपरिक केरल वेशभूषा मुंडू (धोती) में नजर आए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें केरल में बदलाव और नई ऊर्जा की स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय राज्य की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। साथ ही उन्होंने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में अब केवल चुनावी माहौल नहीं है, बल्कि यह एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की लोकप्रियता बढ़ रही है और युवाओं, महिलाओं तथा किसानों का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

उन्होंने पलक्कड़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कल्पथी मंदिर का विशेष उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने केरल के महान संतों और समाज सुधारकों को भी नमन किया।

प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों गठबंधन वर्षों से राज्य को विकास से वंचित कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *