IPL 2026: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर का शानदार अर्धशतक

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर का शानदार अर्धशतक

IPL 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई की तरफ से आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद रहे और सरफराज खान ने 32 रनों की पारी खेली। पंजाब के गेंदबाज विजय कुमार वैशाक ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन और कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। अंत में शशांक सिंह ने 14 और मार्कस स्टोइनिस ने 9 रन बनाकर टीम को 18.4 ओवर में ही जीत दिला दी। चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज को 2-2 विकेट मिले।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (जानकारी के लिए)

  • CSK: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। (इम्पैक्ट: जैमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह)
  • PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *