लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार जीत, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार जीत, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

आईपीएल के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। वहीं, हैदराबाद को इस सीजन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके साथ ऐडन मार्करम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों में 45 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला। इसके अलावा ईशान किशन ने निकोलस पूरन को रन आउट किया।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार अर्धशतक जड़े। क्लासन ने 62 रन और रेड्डी ने 56 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला। हर्षल पटेल को ऋषभ पंत ने रन आउट किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रही:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवांग कुमार।

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ।

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्त्या, हिम्मत सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *