मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बीते गुरुवार को उनके निवास पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होनहार खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान खेल जगत के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ की खेल उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि क्रांति इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाती रहेंगी। इस आत्मीय भेंट के स्मृति स्वरूप कु. क्रांति गौड़ ने मुख्यमंत्री को एक क्रिकेट बॉल भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *