नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब बालाघाट में विकास की बयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तीव्र प्रगति के निर्देश

नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब बालाघाट में विकास की बयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए तीव्र प्रगति के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह की कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश में नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया है। अब समय है कि नक्सलवाद से लंबे समय तक प्रभावित रहे बालाघाट जिले में विकास की गति को और तेज किया जाए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी माह बालाघाट में होने वाले ‘जनजातीय महोत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभाग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार शिविर लगाएं। उन्होंने विशेष रूप से सिकल सेल स्क्रीनिंग, मेगा स्वास्थ्य शिविर और ‘धरती आबा अभियान’ के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *