बांकुड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हुंकार: बंगाल से सिंडिकेट और घुसपैठियों का होगा सफाया, ममता सरकार पर बोला हमला

बांकुड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हुंकार: बंगाल से सिंडिकेट और घुसपैठियों का होगा सफाया, ममता सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शाह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही अवैध रूप से रह रहे लोगों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘हीरक की रानी’ बताया और कहा कि बंगाल की जनता अब इस भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगी।

गृह मंत्री ने राज्य में चल रहे सिंडिकेट राज को खत्म करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि केंद्र द्वारा भेजे गए विकास कार्यों के पैसे को सिंडिकेट के जरिए हड़प लिया गया है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, शाह ने बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और बंद पड़ी फैक्ट्रियों को दोबारा चालू कर ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को पूरा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *