मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आष्टा से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण, सीहोर को मिलेगी ₹184 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आष्टा से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण, सीहोर को मिलेगी ₹184 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा प्रवास पर रहेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे अंतरित (Transfer) करेंगे।

महिला कल्याण के साथ-साथ मुख्यमंत्री आष्टा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती प्रदान करेंगे। वे यहाँ कुल 184 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। यह आयोजन न केवल महिलाओं के आर्थिक संबल के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय विकास की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *