रायसेन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का महत्व समान, ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का हुआ आगाज

रायसेन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का महत्व समान, ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का हुआ आगाज

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रायसेन के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में ‘जवान’ और ‘किसान’ की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ही राष्ट्र की सेवा में अपनी मिट्टी के लिए समर्पित हैं। उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।

डिजिटल कृषि की ओर कदम: महोत्सव के दौरान किसानों की सुविधा के लिए ‘स्वॉइल मोबाइल ऐप ई-फॉर्म’ लॉन्च किया गया। इस तकनीक के माध्यम से किसान स्वयं अपने खेत की मिट्टी की जांच कर सकेंगे। कार्यक्रम में नरवाई प्रबंधन और कस्टम हायरिंग जैसी योजनाओं के अंतर्गत 10 प्रगतिशील किसानों को मंच से हितलाभ भी वितरित किए गए।

मध्यप्रदेश के नेतृत्व की सराहना: श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ‘हृदय प्रदेश’ को एक नई वैश्विक पहचान दी है। यह महोत्सव 13 अप्रैल तक चलेगा और इसमें किसानों को वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और बिचौलियों से मुक्त बाजार की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *